Student Induction Programme Day 2 - 2026
महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में श्री अमर नेगी जी ने दीक्षारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय, सुंदरनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 दीक्षारम्भ कार्यक्रम का...
महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में श्री अमर नेगी जी ने दीक्षारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय, सुंदरनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 दीक्षारम्भ कार्यक्रम का दूसरा दिन कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 6 अगस्त 2026 से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, नई शिक्षा नीति-2020, विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा छात्र हित से जुड़ी योजनाओं से परिचित करवाना है।
द्वितीय दिवस के सत्र में कला संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् से हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि श्री अमर नेगी एस डी एम सुन्दरनगर ने की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन कुमारी कटोच ने मुख्य अतिथि और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों एवं नई शिक्षा नीति-2020 की जानकारी दी तथा उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।मुख्य अतिथि एस डी एम सुन्दरनगर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें एंटी ड्रग और गुड गवर्नेन्स पर जानकारी देते हुए बताया कि हमें अपनी बात रखनी आनी चाहिए और पीयर ग्रुप प्रेशर से बचना चाहिए । इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं डॉ कुलदीप सिंह, प्रो.राजमल राणा, डॉ लतेश कपूर, डॉ मैनिका कपूर, डॉ आशीष गौतम, कैप्टन कमलेश सेन, डॉ ज्योति शर्मा, डॉ रंजना ठाकुर, डॉ सोनिका शर्मा, ने एन ई पी 2020, छात्रवृत्ति योजनाओं, एंटी रैगिंग, नशा मुक्ति, एन एस एस, एन सी सी, स्वच्छता, खेल प्रतियोगिताओं और छात्रावास सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में समन्वयक डॉ. मोनिका माथुर ने सभी वक्ताओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. निरूपमा कोहली, डॉ राजेंद्र कुमार ,प्रो. सारिका सूद, डॉ वंदना सेठी , प्रो मंजुला, डॉ. धर्मेन्द्रा आर्य, प्रो. विनती, डॉ. रोहिणी राणा, प्रो. सुरेंद्र पाल, प्रो. अनिता डोगरा, डॉ. मदन कुमार, तथा अंकिता चांगरा सहित महाविद्यालय का शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
Read More
View Images